MP Anganwadi Mahila Supervisor Recruitment Syllabus | मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सिलेबस 2025
Syllabus मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों के लिए यहां सिलेबस और परीक्षा प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। MP Anganwadi Supervisor Syllabus 2024 हिंदी में समझा जा सकता है। इसके साथ ही चयन प्रक्रिया और परीक्षा में शामिल विषयवार सिलेबस की जानकारी भी दी गई है।
MP Anganwadi Supervisor Bharti Exam Pattern(एमपी आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न)
यह परीक्षा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आयोजित होगी। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और चार भागों में विभाजित होगी।
खंड | विषय | अंक |
प्रथम खंड | पोषण एवं स्वास्थ्य | 55 |
द्वितीय खंड | सामान्य ज्ञान एवं तर्कशक्ति | 55 |
तृतीय खंड | प्रबंधकीय गुण | 45 |
चतुर्थ खंड | शिशु की प्रारंभिक देखभाल एवं शिक्षा | 45 |
MP Anganwadi Supervisor Bharti Syllabus Part 01 – पोषण एवं स्वास्थ्य (55 अंक)
पोषण: संतुलित आहार, मैको एवं माइको न्यूट्रिएण्टस की कमी से होने वाली बीमारियां एवं उनकी रोकथाम, संतुलित आहार और पोषक तत्व (कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन, आयरन, जिंक) की कमी से होने वाली बीमारियां। इन बीमारियों की रोकथाम के उपाय। (10 अंक)
जीवन की विभिन्न अवस्था में पोषण का महत्व: किशोरावस्था, गर्भावस्था, धात्री माताएं, नवजात, शिशु, बाल्यावस्था, वयस्क (8 अंक)
गर्भवती की देखभाल: गर्भावस्था में वजन की निगरानी, मातृ शिशु रक्षा, गर्भावस्था में खतरो से बचाव, गर्भावस्था में प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जाँच. प्रसव पूर्व खतरों से बचाव। (7 अंक)
टीकाकरण: राष्ट्रीय टीकाक्रम के अंतर्गत लगने वाले टीके, टीकाकरण का महत्व, टीकाकरण न होने का दुष्प्रभाव (8 अंक)
स्वास्थ्य के विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम: एनआरएचएम एवं आईसीडीएस अंतर्गत संचालित योजनाएं (6 अंक)
कुपोषण: जन्म के पूर्व कारण एवं संरक्षण के उपाय, जन्म के बाद कारण एवं संरक्षण के उपाय (8 अंक)
सामान्य बीमारियों की जानकारी: दस्त, उल्टी, आंखों एवं नाल का संक्रमण, खसरा, गलघोटू, टिटनेस, कालीखांसी, टी.बी., निमोनिया (8 अंक)
MP Anganwadi Mahila Supervisor Vacancy 2024 Syllabus Part 02 – सामान्य ज्ञान एवं तर्कशक्ति (55 अंक)
सामान्य ज्ञान विभागों की योजनायें: महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, आदिवासी विकास विभाग (10 अंक)
नियम अधिनियम एवं अधिकार: बच्चों के कानूनी अधिकार, महिलाओं के कानूनी अधिकार, यौन उत्पीडन, घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिरोध, संपत्ति का अधिकार, बाल विवाह रोक अधिनियम, खाद्य सुरक्षा अधिनियम (10 अंक)
शारीरिक संरचना सामान्य ज्ञान: पाचन तंत्र, ग्रन्थियाँ, प्रजनन तंत्र, किशोरावस्था विकास, प्राथमिक उपचार (8 अंक)
कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान: एम.एस. ऑफिस, इंटरनेट, मोबाईल संचालन का ज्ञान (7 अंक)
सामान्य गणित: सामान्य अंक गणित, दशमलव, प्रतिशत, अनुपात एवं ब्याज, आंकड़ों की व्याख्या, ग्राफ पढ़ना एवं बनाना (10 अंक)
सामान्य तर्कशक्ति: सामान्य प्रश्न, श्रेणी, आकृति (10 अंक)
MP Anganwadi Mahila Supervisor Recruirement 2024 Syllabus Part 3 – प्रबंधकीय गुण (45 अंक)
संचार एवं परामर्श कौशल: दो अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न (12 अंक)
विकास की अवधारणा एवं उसकी मुख्य चुनौतियां: पंचवर्षीय योजनाओं में विकास, समकालीन सामाजिक चुनौतियां एवं सरोकार (10 अंक)
नेतृत्व विकास: नेतृत्व क्षमता, गुण एवं कौशल, आंतरिक गवर्नेस- समन्वय, समूह कार्य, टीम वर्क (8 अंक)
सम्प्रेषण की परिभाषा, प्रकृति, माध्यम एवं अवरोध (7 अंक)
सामुदायिक संगठन एवं मोबिलाइजेशन: समुदाय एवं सामुदायिक संगठन की समझ, सामुदायिक संगठन के सिद्धांत, सामुदायिक विकास एवं जन भागीदारी, सामुदायिक मोबिलाइजेशन (8 अंक)
Madhya Pradesh Anganwadi Supervisor Job Syllabus Part 4 – शिशु की प्रारंभिक देखभाल एवं शिक्षा (45 अंक)
बाल विकास का परिचय: बुनियादी अवधारणाएं, वृद्धि एवं विकास का परिलक्षित करने वाले सिद्धांत, विकास के महत्वपूर्ण चरण, अनुवांशिकता और पर्यावरण का बाल विकास पर प्रभाव, प्रि नेहल विकास, प्रथम तीन वर्ष में विकास, 3 से 6 वर्ष के मध्य विकास (12 अंक)
शाला पूर्व शिक्षा परिचय: शाला पूर्व शिक्षा अवधारणा एवं औचित्य, आयु अनुरूप सीखने की श्रेणियां और स्तर, बच्चे के सीखने की प्रक्रिया और मानसिक क्षमताएं, शारीरिक एवं गत्यात्मक विकास, संज्ञानात्मक विकास, भाषा विकास, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास, सृजनात्मक एवं सौन्दर्य बोध का विकास (12 अंक)
विशेष आवश्यकता वाले बच्चे: पहचान, सुविधाएं, संस्थाएं, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम (10 अंक)
बाल देखभाल एवं संरक्षण: बच्चे की देखभाल और संरक्षण की अवधारणा, संस्थागत और गैर संस्थागत देखभाल, अनाथ बेसहारा, निःशक्त, एड्स प्रभावित बच्चों के लिए योजनाएं, बच्चे और कानून, एकीकृत बाल सुरक्षा योजना (11 अंक)
तैयारी के टिप्स
- समय प्रबंधन:
प्रतिदिन प्रत्येक खंड के लिए निश्चित समय निकालें। - अभ्यास:
पुराने प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट हल करें। - शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य:
स्वस्थ आहार लें और नियमित व्यायाम करें। - नोट्स बनाएं:
प्रत्येक खंड के लिए छोटे नोट्स तैयार करें।
इस प्रकार, उम्मीदवार इस सिलेबस के आधार पर अपनी तैयारी कर सकते हैं और परीक्षा में सफल हो सकते हैं।